पंचकूला प्रशासन ने मानसून सीजन को देखते हुए शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों को नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि बारिश के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

