पंचकूला एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 305 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी पीएसआई सौरभ रावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-20 स्थित श्मशान घाट के पास नाकाबंदी कर एक संदिग्ध को काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय (36), निवासी अबोहर, पंजाब के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम हेरोइन, 10 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पंचकूला और जीरकपुर क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता था।
बरामद हेरोइन कमर्शियल मात्रा में होने के कारण आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पंचकूला में NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाता था और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *