🚨 कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पंचकूला पुलिस की निवारक कार्यवाही
⚖️ सोनू नोल्टा हत्याकांड के बाद गैंग से जुड़े 8 व्यक्तियों को 6 माह के लिए किया गया पाबंद
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना पिंजौर पुलिस ने प्रभावी निवारक कार्यवाही करते हुए गैंग से जुड़े 8 व्यक्तियों के विरुद्ध BNSS की धाराओं के तहत कार्रवाई की। सभी को माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर आगामी 6 माह तक शांति एवं सदाचार बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया।
पंचकूला पुलिस का स्पष्ट संदेश है—कानून अपने हाथ में लेने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

