पंचकूला के सेक्टर-19 पुलिस चौकी के इंचार्ज मलकित सिंह का तबादला होने के बाद उनकी जगह कमलदीप सिंह ने नए चौकी इंचार्ज के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने नए चौकी इंचार्ज का स्वागत किया तथा उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्व चौकी इंचार्ज मलकित सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय कार्य किए। वहीं, लोगों ने नए चौकी इंचार्ज कमलदीप सिंह से भी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई। “मलकित सिंह के सराहनीय कार्यों को मिली सराहना, कमलदीप सिंह ने संभाली सेक्टर-19 चौकी की कमान”।

