प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर सांसद रेखा शर्मा का कालका एवं पंचकूला विधानसभा में विशेष संपर्क अभियान पंचकूला/ कालका 11 जून : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 सफल एवं ऐतिहासिक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा कालका एवं पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों में विशेष जनसंपर्क एवं संवाद अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों तथा पिछले 12 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन को जन-जन तक पहुंचाना रहा।अभियान के अंतर्गत सांसद रेखा शर्मा ने कालका विधानसभा के मोरनी क्षेत्र में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में भाग लेकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति में माँ के सर्वोच्च स्थान, उनके त्याग, समर्पण एवं स्नेह के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपनी माता के सम्मान में एक वृक्ष लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त माध्यम बन सकता है।इसके पश्चात सांसद रेखा शर्मा ने मोरनी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के सरपंचों, पंचों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं सम्मानित नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। गरीबों के लिए आवास, किसानों के लिए सम्मान निधि, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आयुष्मान भारत, हर घर जल, स्वच्छ भारत अभियान तथा बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार ने देश के विकास को नई गति प्रदान की है।सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला समूहों, प्रबुद्ध वर्ग एवं स्थानीय नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को चरितार्थ करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। आज देश का प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णायक कार्यशैली एवं राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विश्व मंच पर अपनी एक नई और सशक्त पहचान स्थापित की है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण हेतु किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की।इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में अपना सक्रिय योगदान देने का विश्वास व्यक्त किया।सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष केवल सरकार के कार्यकाल का आंकड़ा नहीं हैं, बल्कि यह सेवा, समर्पण, सुशासन, विकास और जनकल्याण की एक ऐसी गौरवशाली यात्रा है जिसने करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी केंद्र सरकार जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को लेकर इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ती रहेगी।विशेष संपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला शक्ति, युवा साथी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

