पंचकूला में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने स्वयं पौधा लगाकर और पार्क में सफाई कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।वीओ-1पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित मनसा देवी परिसर में गणेश मंदिर के सामने बने पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने पार्क में सफाई अभियान में भी भाग लिया। अर्चना गुप्ता ने स्वयं झाड़ू लगाई और वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर पार्क में फैला कचरा उठाया।इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कालका विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल, स्थानीय पार्षद परमजीत कौर, पार्षद सुरेश वर्मा, पार्षद अनुराधा पुरी, दीपक गर्ग सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।बाइट – अर्चना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा हरियाणावीओ-2मीडिया से बातचीत करते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है और स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों ही समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित पार्षदों को सौंपी गई है, ताकि ये पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *