पंचकूला पुलिस को अपहरण और लूटपाट के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। एचएमटी पिंजौर क्षेत्र में हुई वारदात के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट।
वीओ-1:
पंचकूला के एचएमटी पिंजौर क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और लूटपाट के मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वीओ-2:
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ की स्थिति बन गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वीओ-3:
मामले की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
बाइट – डीसीपी अमरिंदर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *